
सरेआम भिड़े भाजपा विधायक और कार्यकर्ता
विधायक उमेश शर्मा काउ का वीडियो वायरल
काउ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को औकात में रहने को कहा
काउ का आरोप पार्टी लोग मेरे खिलाफ
सीएम धामी के कार्यक्रम में भिड़े विधायक जी
उमेश शर्मा ने कार्यक्रम छोड़ने की धमकी दी
2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर की कलह खुलकर सामने आने लगी है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ आज भाजपा के अपने ही कार्यकर्ताओं से सरेआम भिड़ गये। काउ ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के सामने ही भाजपा कार्यकर्ताओं को जमकर खरीखोटी सुना दी। यहां तक की विधायक काउ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को औकात में रहने तक की नसीहत दे डाली। आपको बता दें कि आज रायपुर डिग्री कॉलेज के नये भवन का उद्घाटन था जहां विधायक काउ भी पहंुचे थे। विधायक काउ का आरोप है कि भाजपा के लोग ही उनके बैनर पोस्टर फाड़ देते हैं। और इस पूरे प्रकरण के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस भवन का उद्घाटन किया।