
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (INO)एक सामाजिक संस्था है जो जमीनी स्तर पर 50000 सदस्यों, जिसमें योग व प्राकृतिक चिकित्सा के 20 देशों व 32 राज्यों के 500 जिलों के डॉक्टर व विद्यार्थी सम्मिलित हैं, के द्वारा योग व प्राकृतिक चिकित्सा के संवर्धन व प्रचार-प्रसार हेतु संपूर्ण रूप से समर्पित है |
INO योग व प्राकृतिक चिकित्सा के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्राकृतिक चिकित्सा को अन्य चिकित्सा विज्ञान के समानांतर लाने हेतु प्रयासरत है| इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु INO योग व प्राकृतिक चिकित्सा के सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, वार्ता (वर्चुअल) जन-जागृति अभियान व प्रशिक्षण के द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नियमित रूप से कार्यक्रमों का आयोजन करता है|
आजादी के अमृत महोत्सव अर्थात भारतीय स्वतंत्रता के 75 वे वर्ष के उपलक्ष में चतुर्थ प्राकृतिक चिकित्सा दिवस समारोह के अवसर पर माननीय केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र भाई मुंजापारा जी ने 18 नवंबर 2021 को नई दिल्ली में रोग मुक्त भारत अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।इस अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (NIN) आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से करने की योजना बनाई गई है।
1-आम जनता में योग प्राकृतिक चिकित्सा जन जागृति हेतु उत्तराखंड समेत देश के 32 राज्यों एवं लगभग 500 जिलों में प्राकृतिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन।
2-कौन बनेगा स्वास्थ्य रक्षक(KBSR) ऑनलाइन प्रतियोगिता
आयोजित की जा रही है।जिसमें 700000 लोगों द्वारा भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह प्रतियोगिता 18 नवंबर 2021 से प्रारंभ हो चुकी है वह 15 अगस्त 2022 तक रहेगी।
3-वार्ता कार्यक्रम (वेबीनार) 21 नवंबर 2021 से 15 अगस्त 2022 तक हर रविवार प्रातः 10:00 से 11:00 तक।
4-राज्य राष्ट्रीय स्तरीय स्तर 10 विभिन्न स्थानों पर बड़े सेमिनार कॉन्फ्रेंस का आयोजन।