
Shaheed Gautam Lal: नागालैंड में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल गौतम लाल II Gautam Lal tehri garhwal
नागालैंड में हुई एक हिंसक झड़प में उत्तराखण्ड का एक और वीर जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान गौतम लाल कीर्तिनगर ब्लाक के नोली गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को नागालैंड में जवानों ने उग्रवादी होने के अंदेशे पर फायरिंग की थी जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां हिंसा भड़क गई। इस हिंसा को कंट्रोल करने के दौरान 24 वर्षीय पैराट्रू के जवान गौतम लाल शहीद हो गये। गांव के लाल के शहीद होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार को रविवार सुबह बेटे के शहीद होने की खबर मिली। जिसके बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद जवान के पिता रमेश लाल और मां रूपा देवी पर तो जैसे दुखों का पहाड़ पड़ा है। गौतम परिवार में सबसे छोटे थे और 2018 में पैराशूट रेजीमेंट की 21वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। इन दिनों वो नागालैंड ड्यूटी में थे। गौतम पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी तीन बहनें हैं। पिता रमेश गांव में मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। राजकीय इंटर कॉलेज हिंसरियाखाल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। दो माह पूर्व ही वह छुट्टी लेकर गांव आये थे तब किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि गांव के बेटे का अगली बार तिरंगे में लिपटकर घर आना होगा। सोमवार को शहीद गौतम लाल का पार्थीव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया जाएगा। उत्तराखण्ड के वीर सपूत की शहादत पर आज उन्हें हर कोई नम आंखों से श्रद्धांजलि दे दे रहा है। जय भारत टीवी की ओ से भी शहीद जवान गौतम लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि।